Monday, May 25, 2009

नोकिया का नया 6208 classic


nokia ने अपना नया 6208 classic मॉडल बाज़ार में उतरा है - ये नोकिया का पहला series 40 touch input वाला फ़ोन है

इसकी कीमत 13,000 के करीब है और इसमे पेन इनपुट, alphanumeric keypad, 2.4 इंच का QVGA डिसप्ले, ३.२ मेगापिक्सेल कैमरा (dual led फ्लैश के साथ)
Stereo mp3 प्लेयर और fm रेडियो, 64 mb इंटरनल मेमोरी और 5-way navigation key

नोकिया ने इसमे स्टेनलेस स्टील जैसी चीजों का प्रयोग किया है और इसमी देखने के लिए बड़े फॉण्ट का प्रयोग है इसमी आप 8 जीबी तक मेमोरी बड़ा सकते है microsd card की मदद से .

तेहरान ने लगाया फेसबुक (facebook) पर प्रतिबन्ध

इरान ने फेसबुक पर प्रतिबन्ध लगा दिया है . ये सब जून में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए किया गया है, अगर वहां की न्यूज़ एजेन्सी का माने तो.

मीर होस्सें मौसावी को , जो इरान में इससे पहले प्रधानमंत्री रह चुके हैं जब वहा पर प्रधानमंत्री का पद हुआ करता था, राष्ट्रपति बनने के प्रबल उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है और ऐसा कहा जा रहा है की फेसबुक पर प्रतिबन्ध इसलिए लगाया गया है ताकि फेसबुक का इस्तेमाल चुनाव के दौरान प्रचार के लिए न किया जा सके.

मौसावी के फेसबुक पेज पर लगभग 5000 मेंबर हैं.

फेसबुक ने इस बात पर नाराज़गी जताते हुए कहा की ये बहुत निराशाजनक बात है की ये प्रतिबन्ध इस समय लगाया गया है, जब लोग इन्टरनेट की तरफ अपना रुख करने लगे थे चुनावी उम्मीदवारों के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए.

Sunday, May 24, 2009

हवाई जहाज़ में मोबाइल फ़ोन से करें कॉल !

जी हाँ, आपने बिल्कुल सही सुना ! अब आप हवाई जहाज़ में अपना मोबाइल फ़ोन ले जाने के साथ उससे कही भी कॉल भी कर सकते हैं । एयरटेल ये सुविधा अब अपने पोस्ट-पेड़ ग्राहकों के लिए बहुत जल्द सेवा में लाएगी । एयरटेल ने ऐसी सुविधा देने वाली कंपनी - एरो मोबाइल (aeromobile) के साथ अग्रीमेंट किया है ।

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की यह सस्ता होगा तो नही जनाब , हर कॉल करने के लिया प्रति मिनट आपको 188 रूपये देने होंगे और हर कॉल सुनने के लिए 24 rupye प्रति मिनट .. sms प्राप्त करना फ्री रहेगा लेकिन sms करने के लिए आपको हर sms पर 41 रूपये खर्च करने होंगे.

और हाँ एक और बात, ये हिंदुस्तान के आसमान में चलने वाली फ्लाईट्स में नही चलेगा बल्कि उन देशो की फ्लाईट्स में चलेगा जहा ऐसा करने के लिए regulatory approval mila हुआ है ॥

Saturday, May 23, 2009

गूगल का नया वेब ब्राउजर - क्रोम २ (chrome 2)

गूगल का क्रोम वेब ब्राउजर अब beta नही रहा बल्कि गूगल क्रोम 2 हो चुका है. इसमी कुछ ख़ास बदलाव तो नही किए गए लेकिन अगर टेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो ये अब तक का सबसे तेज वेब ब्राउजर है.

जो थोड़े बहुत बदलाव गूगल ने किए इसमी उनमे से एक तो है फुल स्क्रीन मोडे जो पहले के beta version में नही था .

और दूसरा बदलाव ये की गूगल क्रोम में अब अपनी most viewed sites यानी की सबसे ज्यादा देखी गयी साइट्स की विन्डोज़ को बंद करने की आप्शन दे दी है ..फीचर कोई इतना ज्यादा बड़ा तो नही है लेकिन ये ज़रूरी था ..

एक और फीचर है जो वो है ऑटो-फिल का जो Internet Explorer और Firefox में पहले से ही है

इसके इलावा गूगल ने 300 bugs से भी निजात पा ली है इस ब्राउजर के साथ ..

चाइना ने लगाया सभी ब्लॉगर.कॉम ब्लोग्स पर प्रतिबन्ध !

पूरी दुनिया में लगभग 275 मिलियन ब्लॉग ब्लॉगर.कॉम पर लिखे जाते हैं । और चीन ने इन सभी ब्लोगों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है !

इसके २ कारण हो सकते हैं . पहला की 4 जून 1989 को हुए Tiananmen Square घटनाक्रम से इसका कुछ लेना देना हो सकता है ॥ वैसे गूगल का कहना है की वो चीन में ब्लॉगर का प्रवाह दोबारा चालु करने पर काम कर रहे हैं।

देखते हैं, क्या बनता है ब्लॉगर.कॉम का चाइना में .. लेकिन इस बात ने मुझे एक और कारण ज़रूर दे दिया है अपना ब्लॉग wordpress.com पर होस्ट करने का .. क्या पता ब्लॉगर.कॉम का हिंदुस्तान में कल हो न हो !!

Friday, May 22, 2009

ओबामा सरकार का नया प्रोयोग - जनता से मांगे ऑनलाइन सुझाव

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार एक नई पहल करेगी जिस्मी वो एक जनता - फ्रेंडली सरकार बनायेंगे । वे मांग रहे हैं ऐसे सुझावों को जिन्हें वहा की जनता चाहती है। और इसके बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है की यह सब होगा इन्टरनेट के माध्यम से ।

पहले चरण में जनता से सुझाव मांगे जायेंगे - डाक से , ईमेल से या फिर वेबसाइट से (जो इसी काम के लिए तैयार की जायेगी) और दूसरे चरण में एक ब्लॉग के द्वारा इस पर बहस (debate) होगी जिसके बाद इसे काम में लाने का सोचा जाएगा ॥

ये आईडिया काफ़ी कारगर साबित हो सकता है ॥ देखते है अगर मनमोहन सरकार भी कुछ ऐसा प्रयोग करे !

याहू की नयी वेबसाइट - बज़ (buzz)

याहू ने आज अपनी एक नयी वेबसाइट बज़ लॉन्च की है यह एक सोशियल न्यूज़ वेबसाइट है जो इस आधार पर न्यूज़ खबरें दिखता है की उनके यूज़र वोट्स कितने हैं और सर्च पैटर्न क्या है?

अमेरिका के बाद हिंदुस्तान पहला देश है जिसमें बज़ लॉन्च किया गया है . देश की 60 प्रतिशत जनता 25 साल से कम आयु के लोगों की है और इस आयुवर्ग के लोगों में ऐसी वेबसाइट के लिए खासी दिलचस्पी है .. ऐसा मानना है याहू के औडिएंस हेड फ्राजिएर मिलर का .

याहू अपने ज़्यादातर प्रयोग हिंदुस्तान में ही टेस्ट करती है क्योकि हिंदुस्तान याहू के लिए एक बड़ी मार्केट है .

फिलहाल करीब दो दर्जन पब्लिशर्स इसे कंटेंट दे रहे हैं और ऑनलाइन पब्लिशर्स बज़ का एक बटन लगा के अपनी कहानियों पर वोट पा सकते हैं ..

ये वेबसाइट अभी फिलहाल अंग्रेजी में ही उपलब्ध है और भविष्य में बाकी हिन्दुस्तानी भाषाओँ में भी मिल सकती है. अगर वेबसाइट ठीक ठाक चली तो याहू इससे कुछ पैसा कमाने की भी सोच सकती है .